PPHT26 Entrance Exam 2026 Admit Card Released, Download Link Active

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित PPHT26 Entrance Exam 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा B.Pharmacy एवं D.Pharmacy कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब ऑनलाइन माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam द्वारा जारी सूचना के अनुसार PPHT26 Entrance Examination 2026 का आयोजन 21 मई 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य रहेगा।

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना Registered Mobile Number एवं Password दर्ज करना होगा।

CG Vyapam द्वारा कई अभ्यर्थियों के Registered Mobile Number पर SMS भी भेजा गया है। अभ्यर्थी SMS में प्राप्त URL पर क्लिक करके अपने मोबाइल पर सीधे Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Admit Card में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय, फोटो एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए रहेंगे। यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत CG Vyapam से संपर्क करें।

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा तिथि से पहले अपना Admit Card डाउनलोड कर लें ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *